रांची: झारखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य के तीन दिव्यांग क्रिकेटरों का चयन भारत की राष्ट्रीय टीम में किया गया है। ये खिलाड़ी 13 से 17 नवंबर 2025 तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी —
अतहर अली (रामगढ़), महावीर मोदी (बोकारो) और नाजिर (साहेबगंज) शामिल हैं।
तीनों खिलाड़ी आज रांची स्टेशन से रवाना होकर चेन्नई जाएंगे, जहां से वे श्रीलंका के लिए उड़ान भरेंगे।
इस उपलब्धि से राज्य में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। सभी को उम्मीद है कि वे भारत का तिरंगा श्रीलंका में लहराएंगे।
इनकी मेहनत, संघर्ष और जज़्बा झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर !
रांची : झारखंड सरकार में ग्रामीण विका मंत्री दीपिका पांडे सिंह के आदेश का विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा...











