रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल संस्कृति को और मजबूत करने के लिए “सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब” शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25,000/- (पच्चीस हजार रुपए) की अनुदान राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे क्षेत्र जो नक्सल प्रभावित हैं, वहाँ भी युवाओं को खेल से जोड़ कर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उदेश्य से सहाय योजना की शुरुआत हमारी सरकार ने की है। पिछले वर्ष लगभग 75 हजार खिलाड़ियों ने सहाय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस वर्ष हम इसका दायरा 5 जिला से बढ़ा कर 7 जिला करने वाले हैं।
सरकार ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुवात भी की है। जो देश का पहला ऐसा पोर्टल है, जहां खेल और खिलाड़ियों का डेटा एकत्रित कर उनकी मदद के लिए उपयोग में लाया जाएगा।यहां खिलाड़ी और प्रशिक्षकों का पूर्ण विवरण होगा: श्री @HemantSorenJMM https://t.co/MPQRqNAKXu pic.twitter.com/YcUzrqsABX
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 12, 2023













