रांची :मांडर स्थित ऑक्सब्रिज स्कूल मांडर में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संस्कृति के लोकप्रिय नृत्यों के साथ हुई। आज के विभिन्न प्रतियोगिताओं में रस्सी कूद, मेंढक दौड़, कंगारू रेस, रिले रेस, तीन पैरों का दौड़, रस्साकसी और पिरामिड का प्रदर्शन खास रहा। चैंपियनशिप का खिताब पेसिफिक हाउस ने जीता। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन क्लोजिंग मार्च पास्ट,स्कूल हेड गर्ल एवं हेड बॉय के वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ।
“बजट” की रूपरेखा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक !
रांची :झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र (18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक) के सुचारु संचालन...












