Saturday, February 21, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य उद्घाटन !

64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य उद्घाटन !

विभागीय मंत्री रामदास सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, बोले - पढ़ाई के साथ साथ खेल और संस्कृति भी जरूरी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in खेल, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का हुआ भव्य उद्घाटन !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम ने1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज !

आरपीएफ पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई !

पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार !

रांची :64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आज भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह रांची के खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन, कांके के माननीय विधायक सुरेश बैठा, रामगढ़ की विधायक ममता देवी, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आप्त सचिव अजय कुमार सिन्हा, आप्त सचिव उज्जवल मिंज, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद दि. तिग्गा, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे, विधायक प्रतिनिधि सोना राम सोरेन, कालीपदों गोहराई, सोमेश सोरेन समेत सभी प्रखंडों से चयनित खिलाड़ी शामिल हुए। मंच संचालन चंद्रदेव सिंह और जय होरो ने किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विभागीय मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सुब्रतो मुख़र्जी जी ने विद्यालय स्तर से फुटबॉल खेलना शुरू किया। आज उनकी उपलब्धि हमें सीख देती है। राज्य के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चो के खेल कूद और शारीरिक विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। सोरेन ने कहा कि खेल कूद के साथ साथ संस्कृति भी जरूरी है, इसीलिए पढ़ाई के साथ खेल और संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए बेहतरीन खेल नीति बनाई है और खेल शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है।
उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम की सराहना की। माननीय मंत्री ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ सरकार मौका भी दे रही है। पहले हम रोजगार के लिए केवल शिक्षा पर निर्भर रहते थे, मगर अब खेल और संस्कृति भी रोजगार पाने का अवसर बन गया है। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान राशि देने का काम हो रहा है। रिटायरमेंट लेने वाले या बीमारी से ग्रस्त खिलाड़ियों को सहयोग राशि दी जा रही है।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि खेलो से उनका गहरा जुड़ाव है। स्कूलों में खेल शिक्षक नहीं होने से छात्रों में खेल कौशल का समुचित विकास नहीं हो रहा था। मुख्यमंत्री ने खेल शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया, और अब छात्रों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप जिस लक्ष्य को पाना चाहते है, उसके प्रति समर्पित हो जाए। माननीय विधायक ने युवाओ से राजनीति में आने की भी अपील की।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि झारखंड के बच्चे पढ़ने में ही नहीं, खेलने में भी अव्वल है। खिलाड़ी सिर्फ खेल भावना का ही नहीं, सद्भावना का भी परिचय देते है। सरकार की खेल नीति खेलो और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार खेल शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।
झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने का हो रहा है प्रयास
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड को फुटबॉल कैपिटल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्कूली स्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने के लिए सुब्रतो कप एक प्रतिष्ठत आयोजन है। राज्य के स्कूली बच्चो में खेल का विकास हो इसके लिए हर माह एक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। रंजन ने कहा कि झारखंड को एसजीएफआई आयोजन के मामले में दूसरा पुरस्कार मिला है, यह मंत्री जी के मार्गदर्शन से ही संभव हो पाया है। इस बार भी राष्ट्रीय स्तर के पांच स्कूली खेलो का आयोजन झारखंड करेगा। ज्यादा से ज्यादा खेलो की मेजबानी झारखंड को मिले, इसका लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। शशि रंजन ने कहा कि जो छात्र खेल कूद में आगे बढ़ना चाहते है, उनका डाटा खेल विभाग के साथ सांझा किया जा रहा है। जिससे प्रतिभावान छात्रों को अधिक से अधिक अवसर मिले।
मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो मुख़र्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 के उद्घाटन समारोह में मनमोहक प्रस्तुतियों ने झारखंड की लोक संस्कृति और कला का अद्भुत समा बांध दिया। समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके के सांस्कृतिक दल ने ‘मोर सुंदर झारखंड रे’ संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। बलेश नायक ने स्वागत गीत गाकर समारोह को रमणीय बना दिया। राष्ट्रीय पाइप बैंड प्रतियोगिता की विजेता रही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पटमदा की टीम ने देशभक्ति के धुन से समारोह में जोश भरा।
दूसरे दिन हुए मुकाबलों के परिणाम
आज दूसरे दिन हुए अंडर 15 बालक वर्ग मुक़ाबले में संथाल ने कोल्हान को 5-0 से पराजित किया। दूसरे मुक़ाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने दक्षिणी छोटानागपुर को 1-0 से शिकस्त दी। कोल्हान और पलामू के बीच हुआ मैच 1-1 के स्कोर के साथ ड्रा हुआ, अंतिम मुक़ाबला संथाल और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच खेला गया, जिसमे मैच की समाप्ति तक दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं किया।
अंडर 17 बालक वर्ग मुकाबले में उत्तरी छोटानागपुर ने कोल्हान को 5-0 से हराया। संथाल ने पलामू को 4-0 से शिकस्त दी। संथाल ने एक अन्य मुकाबले में कोल्हान को 2-0 से पराजित किया। अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में संथाल की टीम ने कोल्हान पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए कोल्हान को 9-0 के अंतर से पराजित कर दिया। दक्षिणी छोटानागपुर ने संथाल को 2-0 से हराया। उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर के बीच हुए मुकाबले में किसी ने कोई गोल नहीं किया, कुछ यहीं हाल पलामू और कोल्हान के बीच हुए मैच का भी रहा, जहां मैच समाप्ति तक कोई भी टीम एक गोल भी नहीं कर सकी।

Tags: #64th State Level# Subroto Mukherjee Football #Competition 2025-26 inaugurated# with great pomp .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना बिहार :बिहार के मुख्य सचि प्रत्यय अमृत ने खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में...

फार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा योजनाओं का लाभ: राम कृपाल यादव !

फार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा योजनाओं का लाभ: राम कृपाल यादव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :बिहार में मिशन मोड में कृषि विभाग के कृषि समन्वयकों या किसान सलाहकारों तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग...

बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन !

बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा, रांची के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा 20 से 22 फरवरी 2026 तक संस्थान परिसर...

झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए !

झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए !

by firstreport desk2
2 days ago
0

राँची : झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम...

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना, बिहार –बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में...

मंत्री दीपिका पांडेय ने रमा खलको के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया !

मंत्री दीपिका पांडेय ने रमा खलको के समर्थन में स्थानीय माताओं, बहनों और भाइयों से संवाद किया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : आज रांची में झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने एचईसी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव सम्मिलित !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सफल पैक्स बनेंगे रोल मॉडल, जानिए कैसे बदलेगी ग्रामीण सहकारिता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक के साथ उच्च स्तरीय बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डॉ. रेजिना हांसदा तथा नोलीना ने शिष्टाचार भेंट की !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

17 साल पुराना विशाल ट्यूमर ऑपरेशन से बाहर !

17 साल पुराना विशाल ट्यूमर ऑपरेशन से बाहर !

February 21, 2026
विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ और SIR पर गरमाई सियासत !

विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ और SIR पर गरमाई सियासत !

February 21, 2026
1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी !

1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी !

February 21, 2026
अब झारखंड में भी SIR का बजा बिगुल, अधिसूचना जारी !

अब झारखंड में भी SIR का बजा बिगुल, अधिसूचना जारी !

February 21, 2026
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में फिर मिला IED !

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में फिर मिला IED !

February 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.