रांची : झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए देश के अंदर बेहतर कोचिंग दिलाने का कार्य राज्य सरकार करेगी। देश में पहली बार हॉकी इण्डिया एवं राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी – 2023″ का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 के बीच किया जा रहा है।
इस तरह का आयोजन लगातार होता रहे। ताकि इसका संदेश झारखण्ड ही नहीं पूरी दुनिया में गूंजे। हम इस परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि देश का कोई भी खेल बिना झारखण्ड के खिलाड़ियों के पूरा ना हो। हर खेल में हमारे झारखंडी खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करें: श्री @HemantSorenJMM https://t.co/ENzTaPn2Cn pic.twitter.com/ul4tShldYO
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 12, 2023
इसमें एशिया के 06 देशों की टीमें भाग लेंगी। झारखण्ड की बेटियाँ भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगी यह पहला मौका है जब इतने बड़े प्रतियोगिता का आयोजन झारखण्ड में किया जा रहा है .मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेल विभाग ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुआत भी की है, यह पोर्टल देश का पहला ऐसा पोर्टल है जहां खेल और खिलाड़ियों का डेटा एकत्रित कर उन्हें हर सम्भव मदद किया जाएगा। इस पोर्टल में खिलाड़ी और प्रशिक्षकोंका पूर्ण विवरण होगा।













