भारत vs ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां लीग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप के लिए युद्ध का आगाज़ कर दिया है।
इससे पहले दोनों टीमें हाल ही में तीन मैचों की सीरीज में एक दूसरे से टकराई थी जिसमें भारत ने 2 -1 से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम दर्ज कराई है जबकि भारत ने दो बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।
वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक एक साथ 12 मैचें खेली है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैच जीतकर अपना बोलबाला कायम किया है।













