रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं आस्था के प्रतीक “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं सुरेश राही ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण, पवित्र गंगाजल एवं महाकुम्भ का प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट कर मुख्यमंत्री को “महाकुम्भ 2025” में पधारने हेतु आमंत्रित किया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली !
राँची :झारखण्ड में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली हैं। मौसम विभाग की ओर से न्यूनतम...











