रांची :झारखंड जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में चल रहे एनएसएस यूनिट के द्वारा लगभग 84 वंचित बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया। जिससे बच्चे स्कूल जाने के लिए और भी ज्यादा प्रेरित हो। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शेखर जमुवार आई ए एस, निर्देशक युवा मामले और खेल, ने कहा कि बच्चों का नैतिक विकास उसके घर पड़ोस और शिक्षकों के द्वारा ही होता है। स्कूल के प्राचार्य समरजीत जाना ने एनएसएस वॉलिंटियर्स को प्लस टू स्कूल के बाद भी एनएसएस के माध्यम से समाज में सेवा करते रहने को कहा। राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ बृजेश कुमार ने बच्चों को एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालें। जीवीएम स्कूल के एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर शशांक कुमार सिन्हा ने वॉलिंटियर्स और वंचित बच्चों के बीच ईच वन टीच वन के तहत शिक्षा प्रदान करने की विधि का सराहना किये। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य उप प्राचार्य श्री बीएन झा श्रीमती अनुपम श्रीवास्तव कोऑर्डिनेटर सुष्मिता मिश्रा सुषमा पांडे तथा बड़ी संख्या में वंचित बच्चों और एनएसएस वॉलिंटियर्स मौजूद रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये .
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...












