पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 10.03.2026 को सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीडिया के जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती को विनष्ट किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर सतबरवा थाना की पुलिस टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जंगल क्षेत्र में लगभग 2-3 कट्ठा जमीन में अवैध रूप से लगी अफीम/पोस्ता की खेती पाई गई। तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा मौके पर ही उक्त अवैध अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पलामू पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !
रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...












