Friday, March 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए युवाओं को युवा राज्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा – सीएम !

झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए युवाओं को युवा राज्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा – सीएम !

वर्ष 2025 तक झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ बढ़ रहे हैं आगे .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, पलामू, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
5
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार के तीसरे चरण के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कहा कि “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहे सभी शिविरों पर मैं नजर रख रहा हूं। जिन शिविरों में जा रहा हूं , वहां यह देखने का प्रयास कर रहा हूं कि वास्तव में लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं । मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि शिविरों में मेला जैसा माहौल है । लोगों में उत्साह चरम पर है और योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभिन्न काउंटरों पर भीड़ उमड़ रही है। 

मुख्यमंत्री लोगों से कहा कि चाहे आपको राशन कार्ड बनवाना हो या पेंशन योजना का लाभ लेना। जाति, आवासीय, शैक्षणिक या अन्य प्रमाण पत्र की जरूरत हो या फिर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ना चाहते हैं। आपको प्रखंड और डीसी ऑफिस का अब बार-बार चक्कर नहीं लगाना होगा। “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम के तहत लगने वाले शिविरों में आप आएं । आपको यहां आपकी जरूरत के अनुकूल योजना से आच्छादित किया जाएगा और आपकी समस्या का भी समाधान होगा राज्य की ग्रामीण जनता जिस बीडीओ- सीओ, दारोगा, कलेक्टर और एसपी को पहचानती तक नहीं है, वे पूरी टीम के साथ आपके दरवाजे पर योजनाओं की पोटली लेकर आ रहे हैं । आप इन योजनाओं को अपने घर के अंदर ले जाएं। हमारी सरकार पूरे मान- सम्मान के साथ आपको अपना हक- अधिकार देने का काम कर रही है। यह राज्य की जनता के द्वारा चलाई जा रही सरकार है। आपने हमें राज्य चलाने का जिम्मा दिया है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम जनता की सेवा करें। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यह सरकार आपकी हर दुःख- सुख में आपके साथ खड़ी है। आपकी जो भी समस्याएं और परेशानियां होंगी, उसे दूर किया जाएगा । हम जो कहते हैं उसे अवश्य पूरा करते हैं। राज्य कैसे आगे बढ़े, इसे लेकर लगातार चिंतन मंथन करते हुए रणनीति के तहत कार्य कर रहे हैं। जब से हमारी सरकार वजूद में है , कोरोना महामारी और सुखाड़ जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों के बीच भी राज्य की जनता को राहत देने का काम किया गया और अब विकास की रफ्तार को गति दी जा रही है । हमने झारखंड को वर्ष 2025 तक आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। हम इस राज्य को अपने दम पर खड़ा करेंगे, जहां उसे किसी से सहयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी । अपने बलबूते इस राज्य को अव्वल राज्यों की श्रेणी में लाएंगे। झारखंड की आत्मा गांवों में बसती है और किसान गांव के रीढ़ हैं । ऐसे में सरकार किसानों को सशक्त और उनकी आय बढ़ाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही है । किसानों के लिए कई योजनाएं चल रही हैं । बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से किसानों को फलदार पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दीदी -बाड़ी योजना के जरिए बागवानी से जोड़ा जा रहा है । पूरे राज्य में किसान पाठशाला खोले रहे हैं, जहां कृषि की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जा रही है। हर खेत में पानी पहुंचे, इसके लिए सिंचाई योजनाओं पर तेज गति से काम हो रहा है। किसानों की सहायता के लिए कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। हमारी सरकार किसानों को सशक्त बना रही है। अब मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को जो भी जानवर दिए जाएंगे, उसका बीमा भी होगा, ताकि पशुओं की मौत होने पर किसानों को आर्थिक नुकसान ना उठाना पड़े। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभुकों को अब भैंस भी मिलेगा। झारखंड से बड़ी संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों में काम करने जाते हैं। इन प्रवासी मजदूरों के हित में भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इस सिलसिले में हमारी सरकार विभिन्न राज्यों से करार करने जा रही है। इससे अगर किसी राज्य में झारखंड के किसी मजदूर को किसी तरह की समस्या होगी तो उनकी मदद के लिए राज्य सरकार आगे आएगी। मुख्यमंत्री ने मजदूरों से कहा कि वे अपना निबंधन श्रम विभाग के पोर्टल पर जरूर कराएं, ताकि सरकार के पास पूरा डाटा रहे कि कौन मजदूर किस राज्य में काम करने गया है यहां के नौजवानों ने अपने भविष्य को लेकर जो सपना देखा है, उसे पूरा करने का काम सरकार करेगी। सरकार यहां के बच्चे- बच्चियों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाने को तैयार है। यहां के नौजवानों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेस को करने और विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहयोग कर रही है। नौजवान सरकार की योजनाओं से जुड़कर अपने करियर को नई उड़ान दे सकते हैं। वहीं, हजारों की संख्या में सरकारी नियुक्तियां हो रही हैं । निजी क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं को सरकार के द्वारा पूंजी उपलब्ध कराई जा रही है। अब बच्चियों को पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनकी पढ़ाई का सारा खर्च सरकार उठाएगी। बच्चियों को अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जा रहा है ।अब यहां की बच्चियां पढ़- लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनेंगी। झारखंड युवावस्था में कदम रख चुका है। पिछले दो दशक के दौरान झारखंड की किसी ने चिंता नहीं की । इस वजह से यह राज्य पिछड़ता चला गया। लेकिन, हमारी सरकार सभी के सहयोग से झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने को तैयार है। इसके लिए युवाओं को युवा राज्य के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 100 करोड़ 69 लाख 89 हज़ार रुपए की लागत से निर्मित 113 योजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, 75 योजनाओं की आधारशिला रखी । इन योजनाओं पर करीब 104 करोड़ रुपए ख़र्च होंगें। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 6 लाख 53 हज़ार 152 लाभुकों के बीच करीब 68 करोड़ 67 लाख रुपए की परिसंपत्ति बांटी।

ये भीपढ़िये

झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !

सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची से जुड़े :के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी !

रामगढ़ में शुरू होगा Curesta Clinic :डॉ संजय कुमार !

गाड़ियों की खरीद से नहीं मजबूत कार्रवाई से सुधरेगी कानून व्यवस्था – अजय साह !

 

Tags: #Jharkhand # youth# walk step by step # young state # CM.
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में ICAR-NMRI हैदराबाद झारखंड क्षेत्र में विकास हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय मांस...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में  उद्यान निदेशालय, झारखण्ड  एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न  !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड एवं IIHR ,MoU पर हस्ताक्षर संपन्न !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में उद्यान निदेशालय, झारखण्ड...

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – रवींद्रनाथ महतो !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची: झारखंड विधानसभा में जेंडर रेस्पॉन्सिव सेकेंडरी एजुकेशन" को सशक्त बनाने के विषय पर एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया।...

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी  समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की !

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

झारखंड :रांची. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि कृषि क्षेत्र और झारखण्ड के किसानों...

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा – रमा खलखो !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईएएस में नव प्रोन्नत झारखंडअधिकारियों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
21 hours ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नव प्रोन्नत झारखंड प्रशासनिक सेवा के...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

March 13, 2026
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

एलपीजी , खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित !

March 13, 2026
नवनियुक्त कुलपति  राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की !

March 13, 2026
ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !

March 13, 2026
अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण !

अरगोड़ा से नया सराय रिंग रोड तक 6.175 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण !

March 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.