दिल्ली :संसद के बाहर बुधवार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ कहा जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को ‘देश का दुश्मन’ कहा। इन दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तब देखने को मिली जब संसद के गेट पर कांग्रेस सांसद प्रदर्शन कर रहे थे।
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार रवनीत सिंह बिट्टू जैसे ही मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों की ओर से गुजरे वहां मौजूद राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री की ओर से इशारा करते हुए टिप्पणी कर दी। राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा कि नमस्कार भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आओगे। वहीं देश के दुश्मन… कहते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और दोनों नेताओं के बीच कहा-सुनी हुई।
झारखंडके मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 17 सदस्यीय...












