नई दिल्ली / रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। कुसुंबा की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और फिर उसकी जघन्य हत्या पर हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में आज बेटियां असुरक्षित हैं। विधि व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा। झारखंड में कानून का शासन समाप्त हो चुका है ।यहां अपराधियों की समानांतर सरकार चल रही।अपराधी गुंडे जैसा चाह रहे वैसा कर पाने में सफल हैं। झारखंड में हेमंत है तो हिम्मत है अपराधियों को, लुटेरों को, दलालों को,बिचौलियों को। आम आदमी परेशान है,त्रस्त है, बेटियां असुरक्षित हैं। रामनवमी मंगलवारी जुलूस में घूमने गई कुसुंबा की बेटी के साथ जिस प्रकार से अपराधियों ने दुष्कर्म किए,उसके शव के साथ जिस प्रकार से दरिंदों ने हालात की आंख निकाले, दांत तोड़े,जीभ काटे यह अपराध की पराकाष्ठा है।यह घटना रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। ऐसी घटना पर राज्य सरकार की उदासीनता ने राज्य की जनता को हताश निराश किया है। जनता दहशत में जीने को मजबूर है। मुख्यमंत्री ने घटना के 6 दिन बाद भी एक ट्वीट कर के भी घटना की निंदा नहीं की।कार्रवाई केलिए निर्देश नहीं दिए। वे आभारी हैं माननीय उच्च न्यायालय का जिन्होंने घटना का स्वतः संज्ञान लेकर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, डीजीपी ,मुख्यसचिव को निर्देशित किए हैं। घटना के बाद भाजपा ने इस जघन्य अपराध के खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन प्रारंभ किए हैं। साथ ही कुसुंबा की निर्भया के परिवार के साथ पार्टी खड़ी है। उसके मजदूर पिता को घर लौटने में पार्टी के सांसद विधायकों ने मदद की, परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।हजारीबाग सहित पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपराधियों की गिरफ्तारी केलिए आंदोलन चलाए हैं। आगे दो दिनों में अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आगामी 2 अप्रैल को भाजपा जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध करेगी और 3 अप्रैल को झारखंड को बंद कराया जाएगा।उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी निर्लज्जता की सीमा पार कर चुकी है। सात दिनों के बाद सरकार के वित्त मंत्री कुछ पैसे देकर परिवार के जख्म को भरना चाहते है।ये संवेदनहीन सरकार है। जिसे गरीबों की पीड़ा,महिलाओं का दर्द,बेटियों के साथ दरिंदगी सामान्य घटना लगती है। भाजपा कुसुंबा की निर्भया की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब उसके अपराधी फांसी के फंदे पर झूलेंगे।प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,सांसद ढुल्लू महतो भी उपस्थित थे।













