Wednesday, February 18, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

India AI Impact Expo में दिखा डिजिटल लोकतंत्र और स्मार्ट गवर्नेंस का मॉडल .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 hours ago
in नई दिल्ली, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
एआई से सशक्त हो रहा बिहार !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  :India AI Impact Expo 2026 में इस बार बिहार ने तकनीक आधारित शासन का ऐसा मॉडल पेश किया है, जिसने देशभर के नीति-निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हॉल नंबर-5 के प्रथम तल पर बने बिहार पवेलियन में राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार और बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (BIPARD) गया के बिहार GenNext Lab ने मिलकर डिजिटल लोकतंत्र और स्मार्ट गवर्नेंस की नई दिशा प्रदर्शित की है। बुधवार को बिहार पवेलियन में राज्यसभा के  सदस्य  संजय कुमार झा और इस्पात मंत्रालय, सचिव, भारत सरकार  संदीप पौंड्रिक सहित कई अधिकारियों ने अपनी गरिमाई उपस्थिति दर्ज कराई। 

 

इस मौके पर संजय झा ने कहा, “बिहार ने जिस तरह मोबाइल आधारित ई-वोटिंग, एआई आधारित काउंटिंग और GenNext Lab के जरिए डेटा-आधारित शासन का मॉडल प्रस्तुत किया है, वह नए भारत के डिजिटल लोकतंत्र की दिशा तय करता है। यह पहल पारदर्शिता, समावेशन और जवाबदेही को मजबूत कर बिहार को तकनीकी नेतृत्व वाले राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करती है।”

ये भीपढ़िये

बच्चा चोरी और मानव तस्करी से झारखंड का हर परिवार भयभीत,सरकार विफल:प्रतुल शाह !

चेक डैम ने बदली किसानों की तकदीर !

बिहार सीएम से बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कक्ष में स्पेश एप्लीकेशन सेंटर !

बजट सत्र को लेकर रणनीति पर मंथन !

 

*देश का पहला मोबाइल आधारित रिमोट ई-वोटिंग सिस्टम*

 

राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए देश का पहला राज्य-स्तरीय मोबाइल आधारित रिमोट ई-वोटिंग सिस्टम प्रस्तुत किया। यह पहल प्रवासी मतदाताओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अस्पताल में भर्ती मतदाताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। एआई, FRS एवं ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करते हुए यह सिस्टम वोट की अपरिवर्तनीयता सुनिश्चित करता है। इससे मतदान प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनती है। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के कमिश्नर डॉ. दीपक प्रसाद का कहना है कि यह पहल लोकतांत्रिक भागीदारी को नई ऊंचाई देने वाली है और भविष्य के चुनावों की दिशा तय कर सकती है।

 

*बूथ पर फर्जी वोटिंग पर रोक*

 

पवेलियन में ‘FRS’ आधारित वोटर वेरिफिकेशन मोबाइल ऐप प्रदर्शित किया गया, जो फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के जरिए फर्जी या डुप्लीकेट मतदान को रोकने में मदद करता है। यह प्रणाली पुराने ईपीआईसी (वोटर आईडी) फोटो के साथ भी सटीक मिलान करने में सक्षम है। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप ऑफलाइन मोड में भी काम करता है। इससे चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता और मजबूत होती है।

 

*एआई आधारित ओसीआर काउंटिंग से तेज और सटीक नतीजे*

 

चुनाव परिणामों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एआई आधारित ओसीआर काउंटिंग सिस्टम भी पेश किया गया। यह तकनीक ईवीएम डिस्प्ले से लाइव आंकड़ों का डिजिटल एक्सट्रैक्शन और वैलिडेशन करती है। वीडियो-आधारित स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड और टाइम-स्टैम्प ऑडिट लॉग तैयार होते हैं, जिससे किसी भी स्तर पर जांच संभव है। इससे मानवीय त्रुटियां कम होती हैं और परिणामों की घोषणा तेज़ होती है। इन चीजों का उपयोग बिहार के नगर पालिका और पंचायत चुनावों में सफलता पूर्वक किया जा चुका है।

 

*7 डिजिटल कियोस्क मॉडल: बिहार ने दिखाया डेटा, जीआईएस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कैसे बदलेगा शासन का तरीका*

 

बिहार प्रशासनिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में अब तकनीकी क्रांति की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD)गया परिसर में स्थापित Bihar GenNext Lab देश के चुनिंदा अत्याधुनिक गवर्नेंस इनोवेशन केंद्रों में शामिल है। अक्टूबर 2024 में उद्घाटन के बाद से यह लैब न सिर्फ राज्य के सिविल सेवकों को आधुनिक प्रशिक्षण दे रही है, बल्कि साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया को भी मजबूती दे रही है। बिहार GenNext Lab ने 7 डिजिटल कियोस्क के जरिए दिखाया कि कैसे एआई, डेटा साइंस और जीआईएस मिलकर प्रशासन को बदल रहे हैं।

 

डैशबोर्ड कियोस्क: 45 विभागों और 38 जिलों का रियल टाइम डेटा विजुअलाइजेशन प्रस्तुत करता है। राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर योजनाओं की निगरानी और प्रदर्शन की तुलना संभव हो रही है।

 

डेटा रिपॉजिटरी कियोस्क: सभी विभागों के डेटा को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। इससे नीति निर्माण और समीक्षा की प्रक्रिया तेज़ हुई है।

 

जीआईएस मैपिंग कियोस्क: पंचायत से राज्य स्तर तक के सरकारी संस्थानों की लोकेशन को प्रदर्शित करता है।

 

Ask Aryabhat: यह बिहार सरकार के विभागों के डेटा सेट पर ट्रेंड चैटबॉट है। इस पर अधिकारी तुलना, विश्लेषण और सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

Bihar at its Grassroots: कियोस्क जिलों की सफलता कहानियों और प्रभावी मॉडलों को प्रदर्शित करता है, जो बताता है कि तकनीक का जमीनी असर कैसा है।

 

CollabNote: डिजिटल वर्कस्पेस के जरिए विभागों के बीच सहयोग, नोटिंग और फीडबैक को सरल और पारदर्शी बनाता है। वहीं Bihar Map एक इंटरैक्टिव राज्य मानचित्र के माध्यम से जिला-वार विकास की त्वरित झलक देता है।

 

बिपार्ड के महानिदेशक डॉ. बी. राजेंद्र ने बताया, “India AI Impact Expo 2026 में बिपार्ड के स्टॉल के माध्यम से हमने बिहार में प्रशासनिक प्रशिक्षण, डिजिटल गवर्नेंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित क्षमता निर्माण की पहल को प्रदर्शित किया है। हमारा उद्देश्य है कि तकनीक-सक्षम, पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को सशक्त करते हुए बिहार को सुशासन के नए मानक तक पहुँचाया जाए।”

 

 

*एआई से पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन*

 

India AI Impact Expo में बिहार का यह मॉडल केवल तकनीकी प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य के प्रशासन की झलक है। चुनाव प्रक्रिया से लेकर नीति निर्माण और जमीनी क्रियान्वयन तक—हर स्तर पर डेटा और एआई का उपयोग पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को मजबूत कर रहा है। बिहार पवेलियन ने यह संदेश दिया कि तकनीक का सही इस्तेमाल लोकतंत्र को और अधिक सहभागी, सुरक्षित और प्रभावी बना सकता है। एआई आधारित यह पहल आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों के लिए भी मार्गदर्शक साबित हो सकती है।

 

 

Tags: #Bihar #getting #empowered# with AI.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

“बजट” की रूपरेखा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक !

“बजट” की रूपरेखा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

रांची :झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र (18 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक) के सुचारु संचालन...

राज मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह नेकांग्रेस अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हूई !

राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह नेकांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मिलित हूई !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

रांची :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...

पंचायती राज मंत्री  दीपिका पाण्डेय सिंह नेअमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती के अवसर पर आयोजित जत्रा सह विकास मेला में सहभागिता की !

पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह नेअमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती के अवसर पर आयोजित जत्रा सह विकास मेला में सहभागिता की !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

लोहरदगा :झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज लोहरदगा में अमर शहीद वीर...

चास में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मांगी हिस्सेदारी !

चास में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मांगी हिस्सेदारी !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

बोकारो :चास नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर के समर्थन में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे। उन्होंने...

बिहार मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की !

बिहार मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

 

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से डॉ. रेजिना हांसदा तथा  नोलीना ने शिष्टाचार भेंट की !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डॉ. रेजिना हांसदा तथा नोलीना ने शिष्टाचार भेंट की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डॉ. रेजिना हांसदा (lecturer in development...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव सम्मिलित !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डॉ. रेजिना हांसदा तथा नोलीना ने शिष्टाचार भेंट की !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • 23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

February 18, 2026
एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

February 18, 2026
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

February 18, 2026
कबड्डी में बिहार टीम की ओर से रश्मि कुमारी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

कबड्डी में बिहार टीम की ओर से रश्मि कुमारी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

February 18, 2026
भ्रष्ट पदाधिकारी को  बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्ट पदाधिकारी को बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

February 18, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.