Thursday, March 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम पुलिस के 2551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को संबोधित किया !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम पुलिस के 2551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को संबोधित किया !

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से 2024 के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव आया है .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
0
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम पुलिस के 2551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को संबोधित किया !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुवाहाटी : केन्द्रीय एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में असम पुलिस के 2,551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि पासिंग आउट परेड में दीक्षित होकर निकल रहे 2,551 पुलिस कमांडो असम की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को और मजबूत करेंगे।

 

ये भीपढ़िये

झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा एनआईबीएम की 28 वां स्थापना दिवस पर अनेकों चयनित युवा को सम्मानित किया !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की !

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया !

उन्होंने कहा कि पांच नई कमांडो बटालियन की ट्रेनिंग सेना के माध्यम से हुई है और उन्हें विश्वास है कि ये दृढ निश्चयी जवान निश्चित रूप से असम के सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करेंगे।गृह मंत्री ने कहा कि असम पुलिस ने पूरे भारत में सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना किया है। विभाजन के समय हुए कौमी दंगे, शरणार्थियों की समस्या, सात दशक से चल रही घुसपैठ की समस्या, 1971 में बांग्लादेश का मुक्ति युद्ध, अनेक उग्रवादी गुटों की हिंसा और ड्रग तस्करी से असम हमेशा प्रभावित रहा लेकिन असम पुलिस का इन सभी समस्याओं से लड़ने और जूझने का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि असम पुलिस के बेड़े में जुड़ रहे 2,551 नए युवा साथी असम पुलिस को नई ऊर्जा और ताकत देंगे। सर्वोच्च बलिदान देने वाले असम पुलिस के लगभग 900 कर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से 2024 के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव आया है। विपक्ष की दशकों की राजनीति के कारण जम्मू-कश्मीर, पूरा पूर्वोत्तर और नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्र अशांत बने हुए थे। लेकिन आज नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्र, उत्तरपूर्व और कश्मीर में हिंसा में 73 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है। कहा कि पहले की सरकारों में असम ने अशांति का एक लंबा दौर देखा लेकिन आज यह विकास और शांति के नये युग का साक्षी बन रहा है। असम में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में पिछले पांच साल में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। लगभग हर हथियारबंद ग्रुप से शांति समझौता कर लिया गया है, युवा मुख्यधारा से जुड़े हैं और सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA) का क्षेत्र भी बहुत कम कर दिया गया है। सीमावर्ती जिलों में कड़ी चौकसी हो रही है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) और पुलिस के बीच अच्छा तालमेल कायम हुआ है। तस्करी रोकने के लिए सीमा पर अभेद्य दीवार खड़ी करने के लिए भी काम किया गया है।अमित शाह ने कहा कि भारत और म्यांमार के बीच की खुली सीमा को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने निर्णय किया है कि भारत-बांग्लादेश सीमा की तर्ज पर भारत-म्यांमार सीमा की भी बाड़बंदी होगी। उन्होंने कहा कि निर्बाध आवाजाही के लिए म्यांमार और भारत के बीच के मौजूदा समझौते पर भारत सरकार फिर से विचार कर रही है।गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में नॉर्थ-ईस्ट ड्रग्स मुक्त बन रहा है। मई 2021 से अब तक असम पुलिस ने लगभग 13560 ड्रग्‍स तस्करों को पकड़ा है। NDPS अधिनियम के तहत 8100 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं और ढेर सारे नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था कि असम के एक लाख युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के नौकरी देंगे। असम सरकार ने एक लाख युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त नौकरी दी है। आज 2500 से ज्यादा युवा यहां से दीक्षित होकर जा रहे हैं।इससे पहले भी एक साथ 89000 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर देने का काम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की सरकार ने किया था। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी की सरकार के जमाने में नौकरी पाने के लिए असम के युवाओं को पैसा देना पड़ता था, लेकिन हमारे समय में जो नौकरियां दी गई हैं उसमें कहीं भी एक रुपए का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। लगभग 550 साल तक अपमानित अवस्था में अपने घर से बाहर रहे प्रभु श्री राम को 550 साल के बाद नरेन्द्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा करके उनके भव्य मंदिर में प्रस्थापित करेंगे। यह पूरे देश के लिए गौरव का विषय है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में एक ताकत बनकर उभर रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तय किया है कि वर्ष 2047 में भारत संपूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनेगा। इसकी शुरुआत रामलला के अपने मंदिर में विराजमान होने से हो रही है। यह पूरे देश के लिए शुभ है और आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के एक नेता ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। असम में उनकी पार्टी के शासन में जो अन्याय हुआ था, हजारों युवाओं को मौत की शरण में जाना पड़ा था, असम उग्रवाद की चपेट में चला गया था, जिनके परिवारजन इस दौरान चल बसे, उन लोगों ने न्याय मांगने के लिए उनकी न्याय यात्रा का विरोध किया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम आगे की ओर बढ़ रहे हैं। भारत आज विश्व की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। धारा 370 का कलंक नरेन्द्र मोदी जी ने हटा दिया है। प्रभु श्री राम अपने मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। पूरे नॉर्थ ईस्ट में शांति और विकास के नए युग की शुरुआत हुई है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah ने आज गुवाहाटी में असम पुलिस के 2551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

प्रेस विज्ञप्ति: https://t.co/69jqtIa0Te

(1/3)#AssamPolice #PassingOutParade pic.twitter.com/A4bQ5ajn2Z

— Spokesperson, Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) January 20, 2024

Tags: #Union Home Minister# Amit Shah# addressed # passing# parade # 2551 commandos# Assam Police.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में आज कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक आवासीय...

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन अल्पसंख्यक...

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हित सुरक्षित.प्रदीप वर्मा !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हित सुरक्षित.प्रदीप वर्मा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेसवार्ता पर करारा पलटवार...

रामगढ़ कृषि मेला में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण !

रामगढ़ कृषि मेला में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रामगढ़ :झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मध्य-पूर्व में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव और युद्ध की...

झारखंड सरकार खून देने में नहीं, खून चूसने में लगी है :राफ़िया नाज़ !

झारखंड सरकार खून देने में नहीं, खून चूसने में लगी है :राफ़िया नाज़ !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफ़िया नाज़ ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    176 shares
    Share 70 Tweet 44
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6

अभी अभी

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

March 26, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

March 26, 2026
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

March 26, 2026
आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

March 26, 2026
झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद गर्मी का सामना !

झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद गर्मी का सामना !

March 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.