रामगढ़(दुमका): झारखंड के दुमका में रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़- हंसडीहा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई।यहां राजाबांध गांव के पास बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से कांजवे पंचायत के मोहरिया गांव के 35 वर्षीय रिपन हेंब्रम की जान चली गई।यहां राजाबांध गांव के पास बुधवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से कांजवे पंचायत के मोहरिया गांव के 35 वर्षीय रिपन हेंब्रम की जान चली गई।
वहीं चाचा प्रेम हेंब्रम व कांजो पंचायत अंतर्गत मधुबन गांव का सुभाष माझी गंभीर रूप से घायल हो गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया है।मधुबन गांव का सुभाष मांझी व दुलू दर्वे एक बाइक से रामगढ़ की ओर आ रहे थे। दोनों शराब के नशे में थे। बाइक सुभाष चला रहा था। केंदखपड़ा गांव के पास सुभाष ने एक बकरी को टक्कर मार दी।
माघ मेले के पवित्र पर्व मौनी अमावस्या पर लाखों लोग संगम स्नान किया !
प्रयागराज : माघ मेले के सबसे पवित्र पर्व मौनी अमावस्या पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।...











