रांची : राजधानी रांची में आज से डिफेंस एक्सपो की शुरुआत हो रही है। देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके आगमन के साथ ही खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) का शुभारंभ किया जाएगा, जो 19 से 21 सितंबर तक चलेगा।
इस दौरान रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां और प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। एक्सपो में अत्याधुनिक सैन्य उपकरण, हथियार प्रणालियां और नई रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
डिफेंस एक्सपो की तैयारियों के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पूरे आयोजन की जानकारी दी और उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
बता दें कि यह सिम्पोजियम पूर्वी भारत में रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
रांचीवासियों को जल्द मिलेगा तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा !
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित रांची शहर...











