Wednesday, December 24, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » राज्यपाल ने मारवाड़ी कॉलेज, ग्रेजुएशन समारोह में भाग लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया !

राज्यपाल ने मारवाड़ी कॉलेज, ग्रेजुएशन समारोह में भाग लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया !

उपाधि केवल प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि दायित्व की शुरुआत है: राज्यपाल .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in विविध
Reading Time: 1 min read
A A
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

राज्य के उप विकास आयुक्त के साथ राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन !

जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में किंगपिन को बचा रही – बाबूलाल मरांडी !

बालू का अवैध खनन जारी !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया !

रांची : राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने आज मारवाड़ी कॉलेज, राँची के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आयोजित कॉलेज के ‘5वें ग्रेजुएशन समारोह’ में भाग लेकर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें प्रेरित किया।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि यह अवसर न केवल विद्यार्थियों, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष एवं गौरव का क्षण है। उपाधियाँ केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण हैं तथा जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत भी हैं।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्ञान को केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम न मानें, बल्कि उसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का साधन बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण और संभावनाओं से भरे देश को आज आपके नवाचार, विचार और संवेदनशीलता की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है और ‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को साकार करने में देश के युवाओं की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थी विज्ञान, कला, प्रशासन, शिक्षा, उद्यमिता एवं सामाजिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देंगे।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि वे राज्य के विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि विगत एक वर्ष में उन्होंने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में भाग लिया है और विद्यार्थियों से संवाद का अवसर प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में निहित ऊर्जा, प्रतिभा और कुछ कर दिखाने का जज़्बा देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है, विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राएँ आज न केवल उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, बल्कि शैक्षणिक प्रदर्शन में भी उत्कृष्टता का परिचय दे रहे हैं। राज्यपाल ने भी उल्लेख किया कि विभिन्न दीक्षांत समारोहों में उन्होंने यह देखा है कि बेटियाँ अपेक्षाकृत अधिक संख्या में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही हैं, जो नए भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाता है।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, विनम्रता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से आपके चरण चूमेगी।

Tags: #The Governor participated #in the graduation ceremony #of Marwari College #and inspired the students. .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रांची में तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो शुरू !

रांची में तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो शुरू !

by firstreport desk2
3 months ago
0

रांची : राजधानी रांची में आज से डिफेंस एक्सपो की शुरुआत हो रही है। देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष...

रांचीवासियों को जल्द मिलेगा तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा !

रांचीवासियों को जल्द मिलेगा तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा !

by firstreport desk2
4 months ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित रांची शहर...

वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही दो दिवसीय !

वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही दो दिवसीय !

by firstreport desk2
4 months ago
0

नई दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जी एस टी) के टैक्स स्लैब को पुनः निर्धारित कर अलग अलग वस्तुओं के...

अमरनाथ यात्रा स्थगित !

अमरनाथ यात्रा स्थगित !

by firstreport desk2
5 months ago
0

_पिछले 36 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने...

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूट गया !

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूट गया !

by firstreport desk2
6 months ago
0

गुजरात :गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज सुबह टूट गया। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर...

यमुनोत्री हाईवे के पास भू-धंसाव !

यमुनोत्री हाईवे के पास भू-धंसाव !

by firstreport desk2
6 months ago
0

यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ के पास देर रात भारी बारिश के चलते भू-धंसाव हो गया, जिससे यातायात पूरी तरह...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    102 shares
    Share 41 Tweet 26
  • यह बिहार नहीं, झारखंड हैं जहां योग्यता देखी जाती हैं पहनावा नहीं: डॉ. इरफान अंसारी !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • लुमडिंग डिवीजन में सुबह एक गंभीर रेल दुर्घटना हुई !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज बैंक ऑफ़ इंडिया के जीएम से मुलाकात की!

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • हाथियों के उत्पादन से छह लोगों की मौत !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर की समीक्षा बैठक की !

झारखंड के मुख्यमंत्री झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर की समीक्षा बैठक की !

December 24, 2025
राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने राँची में आयोजित ‘क्रिसमस मिलन महोत्सव’ में भाग लिया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राँची में आयोजित ‘क्रिसमस मिलन महोत्सव’ में भाग लिया !

December 24, 2025
ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री  दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन !

ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन !

December 24, 2025
कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर !

कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर !

December 24, 2025
फहद खान दूसरी बार झारखंड यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी बने !

फहद खान दूसरी बार झारखंड यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी बने !

December 24, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.