मांडर : प्रखंड में वज्रपात से सोमवार को एक महिला अंजली कच्छप (25) की मौत हो गयी, जबकि किशोर अर्श राज एक्का (15) व ममता कुजूर (26) घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना अपराह्न करीब चार बजे की है। बताया जा रहा है गोरखो गांव के अर्श राज एक्का पिता अनूप एक्का, ममता कुजूर पति आनंद एक्का, अंजली कच्छप पति अजय एक्का अपने खेत मे धनरोपनी कर घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में वज्रपात हुआ और तीनों उसकी चपेट में आ गये। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !
रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...












