धनबाद : सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट इलाके में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब झरिया की भाजपा विधायक रागिनी सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ पर बम से हमला किया गया। बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने आवास को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक दो सुतली बम फेंक दिए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, रात के लगभग 11.20 बजे एक बम सिंह मेंशन के मुख्य गेट के अंदर फेंका गया, जबकि दूसरा बम गेट के बाहर सड़क पर पटक दिया गया। धमाके इतने तेज थे कि आसपास के घरों में रह रहे लोग सहम गए और पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
घटना के तुरंत बाद सिंह मेंशन में तैनात सुरक्षा गार्ड सतर्क हो गए। परिवार के सदस्य भी बाहर आए और पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसके बाद तत्काल सरायढेला थाना को पूरे मामले की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने सिंह मेंशन के गेट के अंदर और बाहर से बम विस्फोट के अवशेष एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि हमले में सुतली बम का इस्तेमाल किया गया था। जब्त किए गए साक्ष्यों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में दूर से बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, हालांकि अंधेरा होने के कारण उनकी पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
बिना लाइसेंस के चल रहे अवैध 50 ईंट भट्ठों को नोटिस !
रामगढ़ :रामगढ़ में अवैध तरीके से ईंट भट्ठों का संचालन बड़े पैमाने पर हो रहा है। डीसी फैज अक अहमद...









