धनबाद : कोयलांचल के वासेपुर में वर्चस्व की जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। कुख्यात प्रिंस खान और फहीम खान के परिवार के बीच बढ़ती दुश्मनी अब वीडियो वॉर का रूप ले चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल धमकी भरे वीडियो और उनके जवाबों ने इलाके में गैंगवार की आहट बढ़ा दी है।
प्रिंस खान का नया वीडियो: हथियारों की नुमाइश और खुली धमकी
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें प्रिंस खान बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने फहीम खान के पूरे कुनबे को खत्म करने की धमकी दी और हथियारों की नुमाइश कर डर फैलाने की कोशिश की। प्रिंस खान ने धनबाद एसपी से अपील करते हुए ‘शहजादा’ नामक व्यक्ति की हत्या का जिक्र किया और कहा कि यदि अनवर नामक व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ की जाए तो हत्या का राज खुल सकता है। वीडियो में बताया गया कि शव को ठिकाने लगाने में खटाल में काम करने वाले किसी व्यक्ति ने मदद की थी।
फहीम खान के बेटे इकबाल खान की चुनौती: छुपकर वार करना कायरता
प्रिंस खान की धमकियों के बाद फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी। मीडिया से बात करते हुए इकबाल ने प्रिंस की मर्दानगी पर सवाल उठाए और कहा कि वह देश से बाहर किसी दुश्मन देश में बैठकर गीदड़ भभकी दे रहे हैं। इकबाल ने चुनौती दी कि अगर प्रिंस में हिम्मत है तो वह भारत के किसी भी राज्य में आकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दें, फिर उसे कानून और अंजाम दोनों का पता चलेगा।
ड्राइवर पर हुई गोलीबारी ने बढ़ाया तनाव
कुछ दिन पहले इकबाल खान के ड्राइवर पर हुई गोलीबारी ने दोनों गुटों के बीच तनाव और बढ़ा दिया। इलाके के लोग डर रहे हैं कि कब, कहां और किस पर गोलियां चल जाएं, इसका कोई ठिकाना नहीं है। वासेपुर में अब स्थिति नाजुक हो गई है और लोग तनाव में हैं। सुरक्षा एजेंसियां घटनाओं पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
आज सदन के बाहर धरना देकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को उठाया !
रांची :झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान आज सदन के बाहर धरना देकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को...











