रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेतलसूद स्थित कंपोजिट शराब (वाइन शॉप) दुकान में ताबड़तोड़ और फायरिंग करने वाले अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुख्य आरोपी देव सिंह मुंडा उर्फ देवा, गोल्डेन यादव और भोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद कर लिए है। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार के कुशल नेतृत्व और त्वरित कार्रवाई की बदौलत पुलिस ने जोन्हा के पास से तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी जब्त किया गया है। 3 मार्च की रात गेतलसूद वाइन शॉप में शराब को लेकर हुए विवाद के बाद इन अपराधियों ने दुकान पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर दी थी। घटना के समय दुकान पर ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे, जिससे वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई थी।
मौसम विभाग ने 7 मार्च से 10 मार्च तक झारखंड राज्य के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश !
राँची : मौसम विभाग ने 7 मार्च से 10 मार्च तक राज्य के कुछ जिलों में गरज-चमक, आंधी-तूफान के साथ...










