जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनीखेज घटना हुई। थाने के महज 50 मीटर की दूरी पर फायरिंग की गई, जिसमें फल कारोबारी बेतरह जख्मी हो गये। जख्मी युवक की पहचान कन्हैया यादव बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बाइक सवार अपराधियों ने किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बाइक सवार अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और कन्हैया यादव पर कई राउंड गोली चला दी। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन से अधिक गोलियां लगी हैं।फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
हमलावर मौके से फरार
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके।
पुलिस के प्रयास और चुनौती
पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह हुई इस गोलीकांड ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। स्थानीय लोग घटना से भयभीत हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ED का बड़ा ऐक्शन !
राँची :प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर में हुई कमीशनखोरी के बाद राशि की मनी लॉन्ड्रिंग मामले...











