हजारीबाग :हजारीबाग जिला अंतर्गत उरीमारी ओ०पी० क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी० के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उरीमारी ओ०पी० अंतर्गत कोलियरी क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के कुछ सदस्य किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशानुसार एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम आसवा एवं गुडकुवा के समीप पहुँचने पर ग्राम उरेज की ओर से एक संदिग्ध सफेद बोलेरो वाहन तेज गति से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर चालक वाहन को मोड़कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पुल एवं पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किन्तु छापामारी दल द्वारा चारों ओर से घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों के पास इंसास राइफल पाई गई। पूछताछ के क्रम में सभी ने अपने नाम एवं पते बताए। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रतिबंधित टी०एस०पी०सी० संगठन के जोनल कमांडर भीखन गंझू एवं सब-जोनल कमांडर दिनेश जी उर्फ रवि राम के संपर्क में रहकर विभिन्न जिलों में संगठन का संचालन कर रहे थे। ये लोग लेवी वसूली, धमकी एवं क्षेत्र में दहशत फैलाने का कार्य करते थे।उल्लेखनीय है कि रामगढ़ जिला के पतरातु (सरैया) क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में भी इनकी संलिप्तता पाई गई है, जिसमें ऑटोमेटिक हथियारों से दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की गई थी।
पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से इन सभी को एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारीः-
. सुनिल मुण्डा उम्र करीब 27 वर्ष पे०-स्व० भुखन मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालुमाथ, जिला-लातेहार
. विरेन्द्र मुण्डा उम्र करीब 20 वर्ष पिता-सावना मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालुमाथ जिला-लातेहार
. सुरेन्द्र मुण्डा उम्र करीब 30 वर्ष पिता-सावना मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालुमाथ जिला-लातेहार
. लालमोहन मुण्डा उम्र करीब 22 वर्ष पे०-सुरेश मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालुमाथ, जिला लातेहार
. अनिल मुण्डा उम्र करीब 18 वर्ष पे०-स्व० भुखन मुण्डा सा०-सिरम थाना-बालुमाथ, जिला लातेहार
. रविन्द्र गंझू उर्फ रिंकु उम्र करीब 19 वर्ष पिता-श्री जगदीश गंझू सा०-केरी मुरपा थाना-बालुमाथ जिला-लातेहार
. सत्येन्द्र गंझू उर्फ सन्दु उम्र करीब 25 वर्ष पिता जगदीश गंझू सा०-केरी मुरपा थाना-बालुमाथ जिला-लातेहार 8. संजय मुण्डा उम्र करीब 34 वर्ष पिता- बलकाहा मुण्डा सा०-हेसालौंग थाना-मैक्लुस्कीगंज जिला-राँची
बरागदगीः-
1. 5.56 एम०एम० इंसास राईफल-02
2. 5.56 एम०एम जिन्दा गोली-90
3. 7.62 एम०एम जिन्दा गोली-37
4. 7.65 एम०एम जिन्दा गोली-26
5. 9 एम०एम० जिन्दा गोली-21
6. देशी पिस्टल-01
7. बोलेरो गाडी-01
8. मोबाईल-07
छापामारी दलः-
. पु०अ०नि० राणा भानुप्रताप सिंह, थाना प्रभारी, गिद्दी थाना, हजारीबाग।
. पु०अ०नि० रथु उराँव ओ०पी० प्रभारी उरीमारी, हजारीबाग।
. पु०अ०नि० निशांत केरकेट्टा थाना प्रभारी, लोहसिंहना हजारीबाग।
. पु०अ०नि० वेद प्रकाश पाण्डेय, पेलावल ओ०पी० प्रभारी, हजारीबाग।
. तकनीकि शाखा एवं नक्सल शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी, हजारीबाग।













