रांची : से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कि इस्लाम नगर के तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की टीम के द्वारा एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। जिसके पास से केमिकल, हथियार और कई चीज़ें बरामद की गई है।
इस संदिग्ध आतंकी का नाम अशहर दानिश बताया जा रहा है जो कि लॉज कमरा नंबर 4 में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था। अशहर झारखंड का ही रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे पुलिस टीम अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार आईएसआईएस संगठन के संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज एक मामले के बाद दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस की टीम को रांची में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात लॉज में रेड कर उसे पकड़ लिया गया है। वहीं गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ की जा रही है।
वर्तमान में, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी से गहन पूछताछ जारी है। इस पूछताछ से और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे उसके नेटवर्क और गतिविधियों का पता लगाया जा सके.
गिरफ्तारी के बाद रांची समेत पूरे झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने लॉज के अन्य कमरों की भी तलाशी ली और आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !
रांची :झारखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज रांची आगमन हुआ। इस अवसर पर बिरसा...










