चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने एक बार फिर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। सर्च अभियान में पुलिस ने पांच किलो का एक आईईडी बरामद किया। आईईडी को पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया है।
एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस और सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ जराईकेला थाना के बाबुडेरा के आस-पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान के चला रहे थे। इस दौरान पांच किलो का एक आईईडी बम बरामद किया। यह आईईडी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। सुरक्षाबलों ने बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ता के सहायता से डिफ्यूज कर दिया है।