मांडर (रांची): शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी नितेश गोप को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नितेश गोप, पिता थाना गोप, बेड़ो का रहने वाला है।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र की एक युवती ने 9 मार्च को मांडर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि जब वह मैट्रिक की पढ़ाई कर रही थी और नाबालिग थी, उसी समय से आरोपी नितेश गोप शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि फरवरी महीने में आरोपी उसके घर में घुस गया और हथियार का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकाया और जातिसूचक गालियां भी दीं।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एसटी-एससी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !
राँची : घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायतों के बीच राँची जिला प्रशासन ने स्थिति की...












