रांची:धुर्वा सीठियो बस्ती में गोली लगने से युवक की मौत, आरोपी तौसीफ अंसारी पर हत्या का आरोप
जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो बस्ती में आपसी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना सामने आई है. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान अरसद अंसारी के रूप में हुई है, जो सीठियो बस्ती का ही मूल निवासी था.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो बस्ती में सोमवार की रात हुई है. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर अरसद अंसारी और आरोपी तौसीफ अंसारी के बीच विवाद हुआ. यह विवाद इतना बढ़ गया कि तौसीफ अंसारी ने अरसद अंसारी पर गोली चला दी.गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अरसद अंसारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, घटना की जानकारी के बाद धुर्वा थाना पुलिस तुरंत मोके पर पहुंची,
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है, घटना के बाद सीठीयो बस्ती और आस पास के इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है,मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है
चुनाव के दौरान आई ए एस अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग ग़लत – भाजपा !
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुँची और ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज करायी...











