राँची : पुलिस को कटहल मोड़ के पास सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर जानलेवा हमला करने वाले मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य अपराधियों में से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। चंदन नामक युवक की गिरफ्तारी राँची से हुई है।
यह घटना बीते 15 अक्टूबर की दोपहर कटहल मोड़ के पास घटी थी। दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी आए और सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू को निशाना बनाकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
जिससे कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायल कारोबारी राधेश्याम साहू को इलाज के लिए राँची के पल्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चला। इस जानलेवा हमले में कारोबारी की जान बच गई।
7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार !
लातेहार : जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन मुनिदेव सिंह को एसीबी ने 7 हजार रुपये...












