रांची: सीबीआई ने रेलवे के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं ,साथ ही सीनियर डीसीएम सूची सिंह से पूछताछ कर रही हैं , हिंमांशु, सूची सिंह के नाम पर घूस मांग रहा था.सीबीआई अधिकारियों ने शिकायत और अन्य स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर सीनियर डीसीएम सूची सिंह से भी पूछताछ कर रही है.सीबीआई ने आम लोगों से केंद्रीय कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और घूस मांगने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत शिकायत करने की अपील की है.सीबीआई की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 25 मार्च 2026 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई. आरोप है कि मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक ने एक शिकायतकर्ता के लगभग 8.70 लाख रुपये के लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने इस मामले की जानकारी सीबीआई को दी, जिसके बाद एजेंसी ने पूरे मामले की जांच शुरू की.प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने की योजना बनाई. तय योजना के तहत आरोपी ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की पहली किस्त के रूप में रिश्वत मांगी. जैसे ही आरोपी ने यह राशि ली, सीबीआई की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी अभियान चला रही है. तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिससे इस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके , सीबीआई की कार्रवाई से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया हैं .













