धनबाद : धनबाद के सब्जी मंडी में बीती देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, 12 से ज्यादा दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थीं। घटना सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी मंडी से सामने आई है।
अचानक उठी लपटें, दुकानदारों में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात मंडी में अचानक धुआं उठता दिखा और फिर आग ने विकराल रूप ले लिया। राशन, पूजा सामग्री, सब्जी, आलू के गोदाम और अन्य सामान से भरी दुकानों को आग ने चंद मिनटों में अपनी चपेट में ले लिया। कई दुकानदारों का कहना है कि आग इतनी तेजी से फैली कि सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला।
मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहे। वहीं थानेदार मंजीत सिंह अपने दल-बल के साथ पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया को बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। इसके बाद एक-एक कर चार दमकल वाहन स्पॉट पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पहली बार नहीं लगी आग” – दुकानदारों का आरोप
पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी चार से पांच बार मंडी में आग लग चुकी है और हर बार 15-20 दुकानें जल जाती हैं। लगातार हो रहे नुकसान से उनकी आर्थिक हालत बेहद खराब हो चुकी है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मंडी के आसपास अवैध शराब की बिक्री होती है। रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आगजनी जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और आर्थिक मदद की मांग की है।
दुकान में सो रही थी, जान बची तो लाखों पाए” – मालती देवी
पीड़ित मालती देवी ने रोते हुए बताया कि पति के निधन के बाद वही दुकान संभाल रही थीं। दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। आग लगने के वक्त वह दुकान में ही सो रही थीं। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलीं, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान जल गया। ममता मोदी ने बताया कि उनके पिता प्रकाश मोदी की राशन दुकान पूरी तरह खाक हो गई। उनका कहना है कि अवैध शराब की वजह से इलाके में रातभर असामाजिक तत्वों की आवाजाही रहती है, जिससे ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। विश्वनाथ मंडल और हीरा साव ने भी बताया कि उनकी दुकानें पूरी तरह जल चुकी हैं। हीरा साव का आलू गोदाम और दुकान के अंदर खड़ी बाइक भी आग में जलकर राख हो गई।
जांच में जुटी पुलिस, कारणों का नहीं चला पता
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के प्रधान अग्नि चालक मंजूर आलम ने बताया कि आग काफी भयावह थी, लेकिन दमकल कर्मियों की मेहनत से उस पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
प्रिंस खान गिरोह को बड़ा झटका !
धनबाद : बरवाअड्डा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तस्लीम खान को गिरफ्तार कर...












