रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। मुरी ओपी थाना क्षेत्र में सोमवार को सात साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद इलाके में तनाव और आक्रोश व्याप्त हो गया है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय आरोपी भरत चंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है। बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी के लिए रांची गए थे और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर घर के पास स्थित एक सुनसान स्थान पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। देर शाम जब माता-पिता घर लौटे, तो बच्ची रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई।
पीड़िता की मां ने तत्काल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर भार
धनबाद नगर निगम मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना जारी था !
धनबाद : धनबाद शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, नालियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट सुचारू करने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित...











