रांची: ऑपरेशन “नारकोस” के तहत RPF पोस्ट हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा गांजा बरामद
RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर RPF द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस के S1 कोच की जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान1. परवीन कुमार (उम्र लगभग 24 वर्ष), जिला मुजफ्फरपुर, बिहार, 2. विक्रम कुमार (उम्र लगभग 23 वर्ष), जिला मुजफ्फरपुर, बिहार
के रूप में हुई। ASC RPF रांची अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में कुल 06 पैकेट गांजा बरामद किया गया। DD किट से जांच करने पर बरामद पदार्थ गांजा पाया गया। जब्त गांजे का कुल वजन लगभग 05 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000/- आंकी गई है। दोनों आरोपियों के पास नशीले पदार्थ ले जाने का कोई वैध कागजात नहीं पाया गया। NDPS एक्ट के तहत यह दंडनीय अपराध होने के कारण विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जब्त गांजा के साथ GRP हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में GRPS हटिया में दिनांक 13.03.2026 को धारा 20(b)(ii)(B)/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में RPF पोस्ट हटिया के प्रभारी निरीक्षक रुपेश कुमार, SI दीपक कुमार, चंद्रिका कच्छप तथा फ्लाइंग टीम रांची के ASI अनिल कुमार, स्टाफ दिनेश प्रसाद एवं हेमंत की सराहनीय भूमिका रही।
ग़लत विदेश नीति और नाकाम आर्थिक फैसलों ने देश की जनता बदहाल : शिल्पी नेहा तिर्की !
रांची : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि केन्द्र सरकार की ग़लत विदेश नीति...












