रांची :रांची रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। 16.03.2026 को PRS कार्यालय, रांची से सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि 15/16.03.2026 को PRS भवन (रेलवे कोर्ट के समीप) की खिड़की तोड़ी गई है। इस संबंध में RPF पोस्ट रांची में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। निरीक्षक रांची के पर्यवेक्षण में RPF पोस्ट रांची एवं अपराध शाखा रांची द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर रेलवे कॉलोनी, रांची स्थित एक परित्यक्त रेलवे क्वार्टर में घेराबंदी कर तलाशी ली गई, जहां 5 व्यक्तियों को रेलवे के विद्युत केबल की कटाई एवं इंसुलेशन हटाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से रेलवे के विद्युत केबल, 02 हेक्सा ब्लेड एवं 01 पेपर कटर बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रेलवे के पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी की थी तथा पूर्व में PRS भवन में चोरी का प्रयास भी किया था। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण है:1. साहिल कच्छप (21 वर्ष), 2. कृष्णा मुंडा (21 वर्ष), 3. अनुज टोप्पो (24 वर्ष), 4. लव मुंडा (24 वर्ष) इसके अतिरिक्त, एक किशोर (16 वर्ष) को अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। सभी के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद रेलवे केबल (लगभग 42 मीटर) की अनुमानित कीमत ₹5,900 आंकी गई है।
चतरा में एसएसबी जवान ने की आत्महत्या !
चतरा: एसएसबी के एक जवान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की रात करीब 10 बजे...












