रांची : के मेदांता अस्पताल में कार्यरत सुमन कुमारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुन्नीलाल महतो की बेटी थी और बीआईटी मेसरा के टुकटुक टोली इलाके की रहने वाली थी। इरबा स्थित कुमार लॉज में रह रही थी। सूत्रों के अनुसार, सुमन कुछ समय से मानसिक दबाव में थी। वह लॉज में अकेली रह रही थी। सोमवार को जब दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। लॉज में रहने वाले छात्रों से पूछताछ की जा रही है।
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












