रांची : राजधानी रांची के रांची के बिरसा मुंडा केंद्र कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हत्या के आरोपी के फरार हो जाने के बाद जेल आईजी ने कार्रवाई की है। जेल आईजी ने बिरसा मुंडा जेल के छह कक्षपालों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक कैदी के फरार हो जाने की जांच शुरू हो गई है, फरार कैदी अब तक पुलिस के पकड़ में नहीं आया है। लेकिन जेल कर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। शनिवार को जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के छह कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।












