रांची : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के करम टोली अहिर टोली में दो परिवारों के बीच हुए रास्ते के विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई। दो पक्षों के बीच हुए झड़प की सूचना मिलने के बाद डीएसपी दीपक कुमार छानबीन कर दोनों पक्षों के आठ लोगों को थाना लाया गया।

घायल हुए लोग :
जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में आदत दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार करम टोली अहिर टोली में दो परिवार के गोतिया के बीच मारपीट हुई। अब तक चार पांच लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।दोनों पक्षों द्वारा तलवार कुदाली से एक दूसरे पर हमला किया गया। लालपुर थाना के पुलिस ने मामले को शांत कराया है तथा इसी प्रकार की घटना थाना में दोनों पक्षों के बीच 10 दिन पहले भी झड़प हुई थी।












