रांची: राजधानी रांची में राहुल सिंह गैंग पुलिस के लिए एक बड़ी सिरदर्द बनता जा रहा है। रंगदारी मांगने और धमकी देकर दहशत फैलाने की कोशिश लगातार जारी है। ताजा मामला बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र का है, जहां बुधवार को इस गैंग के एक अपराधी ने अस्पताल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
गोलीबारी से फैली अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार, विकास हॉस्पिटल के पास एक बाइक सवार अपराधी पहुंचा और अचानक हवा में कई राउंड फायर झोंक दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। पुलिस कर रही जांच
घटना की पुष्टि करते हुए रांची सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की गई है, पर फिलहाल किसी गैंग द्वारा रंगदारी मांगे जाने या धमकी देने की बात से उन्होंने इनकार किया है।
सीसीटीवी में कैद वारदात
फायरिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि अपराधी शाम करीब 5 बजे बाइक से आया, फायरिंग की और रामगढ़ रोड की ओर भाग गया। पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और अपराधी की पहचान की जा रही है।
कारोबारी को मिली धमकी
पुलिस सूत्रों के अनुसार,
गोलीबारी अस्पताल के गेट पर की गई, लेकिन निशाना पास के एक कार शोरूम के मालिक को डराना था। बताया जा रहा है कि राहुल सिंह गैंग ने सोशल मीडिया पर प्रेस रिलीज़ जारी कर शोरूम संचालक को धमकी दी है कि अगर “मैनेज नहीं किया गया”, तो अगली बार गोली संचालक और उसके परिवार पर चलेगी।
गैंग का फैलाव रांची से पलामू और पटना तक
जांच में पता चला है कि यह गैंग रांची से लेकर पलामू और पटना तक सक्रिय है। प्रेस रिलीज़ में यह भी दावा किया गया है कि गैंग के पास एके-47 जैसी बड़ी हथियारों तक की पहुंच है और किसी भी वक्त बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।
पुलिस के लिए चुनौती
लगातार हो रही फायरिंग और धमकियों ने रांची पुलिस की चौकसी और साख दोनों पर सवाल खड़ा कर दिया है। राहुल सिंह गैंग की सक्रियता ने शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया !
दुमका : झारखंड खिजुरिया, दुमका स्थित अपने आवास पर आज विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन...












