रांची : राजधानी रांची में संगठित अपराध के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी हथियारों को जब्त कर लिया है और आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरोह राजधानी में किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहा था।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, हथियार कहां से लाए गए थे और इनके संभावित ठिकाने कौन से हैं। इस मामले में विस्तृत जानकारी और पूरे नेटवर्क का खुलासा प्रेसवार्ता के दौरान किया जाएगा।
प्रिंस खान गिरोह को बड़ा झटका !
धनबाद : बरवाअड्डा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तस्लीम खान को गिरफ्तार कर...












