पश्चिमी सिंहभूम : जिले के चक्रधरपुर प्रखंड में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।
यह घटना गुरुवार देर शाम, टोकलो थाना क्षेत्र की सुरबुड़ा पंचायत के मंगलपाट गांव में घटी है। मृतक की पहचान तोयरापाट टोला निवासी सोमा केराई (35 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के शीत गृह में रखवाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग छह साल पहले सोमा केराई का गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, संभवत: इसे लेकर ही उसकी हत्या कर दी गई। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने के बाद ही चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए !
राँची : झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायकों ने जनहित से जुड़े कई अहम...












