पलामू: झारखण्ड के चतरा से अफीम की खेप हरियाणा के इलाके में जा रही थी। पलामू पुलिस की कार्रवाई में अफीम की खेप पकड़ी गई है।
जबकि दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों पर हरियाणा में भी पहले से अफीम के कारोबार के आरोप में मुकदमे दर्ज है।
अफीम की खेप की डिलीवरी हरियाणा के इलाके में होने वाली थी। जिसे आरोपी ट्रेन से लेकर जाने वाले थे। तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक मुकेश कुमार रजक एवं सत्यदेव यादव के पास से पुलिस ने 1 किलो 263 ग्राम अफीम बरामद की गिरफ्तार दोनों आरोपी चतरा के लावालौंग के रिमी रामपुर के रहने वाले है।













