पलामू :प्रतिबंधित अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 670 ग्राम अफीम बरामद गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पांकी की ओर से डालटनगंज की तरफ प्रतिबंधित मादक पदार्थ (अफीम) लेकर ट्रेन पकड़कर बाहर जाने की फिराक में है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सदर थाना के अंतर्गत एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम में ग्राम पोखराहा चौक पहुंचकर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग का पिट्टू बैग लिए चौक के पास संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शमशेर खलिफा (उम्र 24 वर्ष), पिता बदरूदीन खलिफा उर्फ बदरू खलिफा बताया। उसका वर्तमान पता ग्राम मनातू बाजार, थाना मनातू, जिला पलामू तथा स्थायी पता ग्राम मझिआँव कला, थाना मझिआँव, जिला गढ़वा बताया गया। उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्टू बैग के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि उसमें कपड़े रखे हुए हैं। संदेह होने पर जब बैग की विधिवत तलाशी ली गई तो उसमें पारदर्शी प्लास्टिक में रखा हुआ काले रंग का चिपचिपा पदार्थ बरामद हुआ, जो अफीम जैसा प्रतीत हुआ। वजन करने पर उक्त पदार्थ का कुल वजन लगभग 670 ग्राम अफीम पाया गया। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने बताया कि वह इस अफीम को बाहर ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा 1220 रुपये नगद भी बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त कर लिया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड सं०-30/2026, दिनांक 15.03.2026, धारा 17(b)/22(b)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त शमशेर खलिफा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :
. शमशेर खलिफा, उम्र 24 वर्ष, पिता बदरूदीन खलिफा उर्फ बदरू खलिफा, वर्तमान पता – ग्राम मनातू बाजार, थाना मनातू, जिला पलामू, स्थायी पता – ग्राम मझिआँव कला, थाना मझिआँव, जिला गढ़वा
उड़ीसा के कटक में सरकारी अस्पताल में आग 10 मरीज की मौत 11 कर्मचारी झूलसे !
उड़ीसा: के कटक में सरकारी अस्पताल में आग 10 मरीज की मौत 11 कर्मचारी झूलसे , वहीं घटनास्थल पर उड़ीसा...












