औरंगाबाद में भयंकर सड़क हादसे में पूर्व विधान पार्षद रंजन कुमार सिंह बाल बाल बच गए हैं । हालांकि इस हादसे में ट्रक पलट गया है जबकि एमएलसी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है । बताया जाता है कि एमएलसी मदनपुर से एनएच 19 के रास्ते औरंगाबाद से गया जा रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से उनके कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ है । सूचना मिलते ही मदनपुर पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।इस आशय का एक मामला भी दर्ज कर लिया है ।
पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना...












