मेदिनीनगर : हमीदगंज स्थित बीएन कॉलेज के पास 2 बाइक सवारों ने 45 वर्षीय राजेश वर्मा उर्फ़ फंटूश वर्मा पर बन्दुक तान दी. राजेश वर्मा ने बन्दुक पकड़ने का प्रयास किया, इसी बीच दुसरे बाइक सवार ने उस पर गोलियां चला दी. पूरी घटना उसके घर के बाहर हुई. घायल फंटूश वर्मा को तुरंत एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने बाहर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया लेकिन रिम्स जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई. राजेश वर्मा को पेट में दो गोलियां तथा एक गोली पीठ को छेद करते हुए बाहर निकल गई, जबकि एक गोली पेट में फंसा हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई तथा मामलें जांच में जुट गई. पुलिस ने मौके पर से एक बाइक तथा पिस्टल बरामद किया. इसके साथ ही घटना के दौरान दूसरे अपराधी बाइक तथा पिस्टल लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार मृतक फंटूश वर्मा, कुणाल सिंह हत्याकांड का आरोपी बताया जा रहा था. दो बाइक में कुल चार लोग सवार थे जिन्होंने राजेश वर्मा पर हमला किया था.
रांची: खादी बोर्ड के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, 5 महीने से बकाया वेतन और 4 मुख्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
5 महीने से वेतन न मिलने पर राज्यपाल से मिले खादी बोर्ड के आउटसोर्सिंग कर्मी, सौंपा ज्ञापन; राज्यपाल ने दिया...












