बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे पंचायत भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, एक बड़ा कुर्सी सहित करीब 25 फाइबर कुर्सियाँ चोरी कर लीं।
सुबह घटना की जानकारी होते ही बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
वहीं चकमे पंचायत के मुखिया रामवृत मुंडा ने इस संबंध में बुढ़मू थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयुक्त से पार्टी की मांग दोहराई !
रांची :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज अपने बयानों के माध्यम से निकाय चुनाव को लेकर भाजपा...











