दुमका : बासुकीनाथ धाम मंदिर में लगे श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को नकली पनीर परोसने के प्रयास पर प्रशासन ने पानी फेर दिया है।
पटना से बस के माध्यम से दुमका ले गए भारी मात्रा में नकली पनीर को जब्त किया गया है। आज शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम ने दुमका के अटल बिहारी वाजपेयी बस पड़ाव से भारी मात्रा में नकली पनीर जब्त किया है। यह पनीर पटना से बस के माध्यम से लाया गया था और एक ऑटो रिक्शा में लोड कर भेजा जा रहा था। कर्मचारी मौके पर पहुंचे मिलावटखोर भाग निकले. ऑटो रिक्शा से लगभग 150 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया गया। फूड सेफ्टी के कर्मियों ने जब नकली पनीर में जांच करने वाला केमिकल डाला तो वह पनीर कोयले की तरह काला हो गया।
23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !
पटना :बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने होली और ईद के मौके पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों...












