सीमडेगा : बोलबा प्रखंड के समसेरा स्थित संत तेरेसा चर्च में देर रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश डकैतों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार से पांच की संख्या में आए बदमाशों ने पहले चर्च परिसर में बने पादरियों के आवास में घुसकर हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर तीन पादरियों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उन्हें बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।
घटना में घायल फादर इग्नासियुस टोप्पो, फादर अगुस्टीन डुंगडुंग और फादर रोशन सोरेंग को पहले बोलबा अस्पताल और फिर सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पादरियों ने बताया कि डकैत तिजोरी की चाबी मांग रहे थे और चाबी नहीं देने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तिजोरी तोड़कर चर्च, स्कूल और पल्ली से करीब आठ लाख रुपये लूट लिए। डकैत ओड़िया भाषा में बात कर रहे थे और कट्टा व भुजाली जैसे हथियारों से लैस थे
हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...












