नई दिल्ली :-नई दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया. सुरक्षा के तौर पर तत्काल विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन विमान में ले जाया गया . एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ शब्द लिखा हुआ था, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया, लेकिन यह एक अफवाह थी .सभी यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाला गया . मंगलवार सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर आई .इस पर क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को आपातकालीन गेट से बाहर निकाला गया ,सभी यात्री सुरक्षित हैं, फ्लाइट की जांच की जा रही है .
https://x.com/ANI/status/1795262990578839996?t=xHCz7Z7N_BMnvZlCZtUMiw&s=19












