चान्हो : थाना क्षेत्र की एक 17 साल की नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे की है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के चारों आरोपी भी नाबालिग हैं। इस मामले में पीड़िता ने गुरुवार को चान्हो थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, बुधवार की रात उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए तय स्थान पर बुलाया था। वह जब मौके पहुंची तो उसके प्रेमी ने उसे सुनसान जगह ले जाकर पहले उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया, उसके बाद उसने अपने तीन अन्य दोस्तों को भी वहां बुला लिया और सभी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर गुरुवार को थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।












