रांची : जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव में मोटर पंप चोरी करने के संदेह में 18 वर्षीय युवक विक्की नायक की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, करीब आठ दिन पहले गांव के कामेश्वर यादव और विष्णु यादव के कुएं से मोटर पंप चोरी हो गए थे। चोरी के चार दिन बाद एक पंप वापस मिल गया, लेकिन दूसरा नहीं मिला।इसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने विक्की नायक और विवेक मुंडा को पकड़ा।
जहां विवेक को हल्की मारपीट के बाद छोड़ दिया गया, वहीं विक्की की लात-घूंसों और डंडों से इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की मां भुटकी देवी ने बताया कि गुरुवार रात कामेश्वर यादव उनके घर आया था और विक्की पर चोरी का आरोप स्वीकार करने का दबाव बनाया था।शुक्रवार सुबह जब विक्की शौच के लिए गया, तो उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाया गया। मां के अनुसार, विक्की लगातार खुद को बेगुनाह बताता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी।
झारखंड में बच्चा चोर और अपहरण गैंग सक्रिय,पुलिस प्रशासन मौन:आदित्य साहू !
रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू आज ग्राम सिलदीरी, शंकर घाट पहुंचकर लापता मासूम कन्हैया कुमार के पीड़ित...











