पटना :राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर अभिषेक वरुण की डेड बॉडी एक कुएं से बरामद हुई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. अभिषेक पिछले कुछ दिनों से लापता थे. उनका शव पटना के बेउर इलाके के एक खेत में स्थित कुएं से मिला है.
लापता अभिषेक की स्कूटी और चप्पलें भी मिलीं
पुलिस ने अभिषेक की स्कूटी भी बरामद की है और खेत से उनकी चप्पलें भी मिली हैं, जिससे उनकी पहचान पुख्ता हुई. बता दें कि अभिषेक पटना के कंकड़बाग इलाके में ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.
पुलिस को घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें अभिषेक रात 10:48 बजे अकेले स्कूटी से जाते हुए नजर आ रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक कंकड़बाग इलाके के रहने वाले थे. रविवार रात वह रामकृष्ण नगर इलाके में एक पार्टी में फैमिली के साथ गए थे. वहां से रात 10 बजे पत्नी और बच्चे घर लौट गए लेकिन अभिषेक वहीं रुक गए. रात करीब 1 बजे उन्होंने पत्नी को फोन कर कहा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है. इसके बाद से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था.
आरपीएफ ने ऑपरेशन “NARCOS” के तहत 18 किलोग्राम गांजा बरामद किया !
रांची :राँची मण्डल के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ राँची बेहद सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का...












